आलू का साइड इफेक्ट क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 12:26

आलू खाने के नुकसानः

1. मोटापाः

आलू का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. आलू कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा कैलोरी बढ़ा सकती है, जो मोटापे का कारण बन सकता है.

2. ब्लड प्रेशरः

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आलू का ज्यादा सेवन ना करें ये आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है. आलू का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.

3. गठियाः

गठिया के मरीजों के लिए आलू का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है. आलू में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट गठिया के दर्द को बढ़ाने का काम कर सकता है.

4. डायबिटीजः

डायबिटीज आज के समय की एक गंभीर समस्या में से एक है. डायबिटीज रोगियों को बहुत सी खाने पीने की चीजें मना होती हैं आलू का ज्यादा सेवन डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकता है.

5. एलर्जीः

आलू का ज्यादा सेवन ही नहीं बल्कि नीले रंग के या अंकुरित आलू खाने से भी शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं. इससे आपके शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है. यहां तक कि नीले और अंकुरित आलू जहरीले हो जाते हैं, जिनके सेवन से इंसान की मौत तक हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info